Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

यूपी पुलिस कॉन्सटेबल भर्ती पुर्नपरीक्षा के चलते UPPSC ने बदला एग्ज़ाम कैलेंडर

short by रुखसार अंजुम / on Tuesday, 13 August, 2024
यूपी पुलिस कॉन्सटेबल भर्ती पुर्नपरीक्षा 23 से 31 अगस्त के बीच कराने के चलते उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) ने अपनी 3 परीक्षाओं को टाल दिया है। आयोग के सचिव अशोक कुमार ने सोमवार को संशोधित तारीख जारी की। यूपीपीएससी ने होम्योपैथिक चिकित्सा अधिकारी 2023 और होम्योपैथिक आवासीय चिकित्सा अधिकारी की स्क्रीनिंग परीक्षाओं की तारीखों में बदलाव किया है।