Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

यूपी पुलिस ने ₹1 लाख के इनामी बदमाश नफीस को किया ढेर, लूट-हत्या समेत दर्ज थे 34 केस

short by Vipranshu / on Saturday, 18 October 2025
शामली (उत्तर प्रदेश) में पुलिस ने शनिवार तड़के मुठभेड़ के बाद ₹1 लाख के इनामी बदमाश नफीस उर्फ 'मुदा' को ढेर कर दिया। पुलिस के अनुसार, नफीस पश्चिमी यूपी में सक्रिय अपराधी था जिसपर लूट, हत्या, जानलेवा हमले, नकली करेंसी समेत 34 मुकदमे दर्ज थे। बकौल रिपोर्ट, सहारनपुर मंडल में पिछले 20 दिनों में पुलिस का यह चौथा एनकाउंटर है।