यूपी पुलिस ने अनिल दुजाना गैंग के कुख्यात बदमाश को एनकाउंटर में किया ढेर, ₹50,000 का था इनाम
यूपी के गाज़ियाबाद में शनिवार शाम क्राइम ब्रांच की स्वाट टीम ने एनकाउंटर में अनिल दुजाना गैंग के कुख्यात बदमाश बलराम ठाकुर को मार गिराया। रिपोर्ट्स के अनुसार, बलराम पर ₹50,000 का इनाम था व मुठभेड़ में 2 पुलिसकर्मी भी घायल हुए हैं। बकौल रिपोर्ट्स, बलराम ने हाल ही में गाज़ियाबाद में 2 कारोबारियों से ₹75 लाख रंगदारी मांगी थी।
read more at हिन्दुस्तान


