Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

यूपी पुलिस ने जज की जगह ओवैसी को दे दिया गार्ड ऑफ ऑनर, पूछने पर AIMIM प्रमुख ने झाड़ा पल्ला

short by आयुषी श्रीवास्तव / on Saturday, 21 November 2026
सहारनपुर (यूपी) में पुलिस ने AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी को गार्ड ऑफ ऑनर दिया जिसका वीडियो वायरल है। सर्किट हाउस में एक जज को गार्ड ऑफ ऑनर देने की तैयारी चल रही थी लेकिन अचानक वहां ओवैसी पहुंच गए। गलतफहमी को लेकर ओवैसी ने कहा, "मुझे खड़े होने को कहा गया...तो खड़ा हो गया...मुझे इस बारे में जानकारी नहीं थी।"