Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

यूपी में ₹15,000 की प्राइवेट नौकरी करने वाले शख्स को आयकर विभाग ने भेजा ₹26 करोड़ का नोटिस

short by ऋषि राज / on Tuesday, 8 April, 2025
हरदोई (यूपी) में एक निजी कंपनी में ₹15,000/महीने वेतन पर काम करने वाले एक शख्स को आयकर विभाग ने ₹26 करोड़ का नोटिस भेजा है। नोटिस मिलने के बाद शख्स परेशान है और वह इनकम टैक्स विभाग का चक्कर काट रहा है। शख्स ने बताया कि उसके आधार कार्ड का इस्तेमाल कर उसके नाम से फर्ज़ी कंपनियां खोली गई हैं।