यूपी में 'IIT बाबा' से मिलने के लिए स्कूल से भागा छात्र, 13 दिन बाद महाकुंभ में मिला
हाथरस (उत्तर प्रदेश) में इंटरमीडिएट का एक छात्र आईआईटी बाबा से मिलने के लिए अपने स्कूल की दीवार फांदकर भाग गया और सीधे प्रयागराज के महाकुंभ मेले पहुंच गया। वहीं, पुलिस ने छात्र को 13 दिन बाद महाकुंभ मेले से बरामद कर उसे परिजन को सौंप दिया। छात्र ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट में लिखा था, "बाबा में परसों आऊंगा।"
read more at हिन्दुस्तान


