Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

यूपी में 'फोन पर' करवाई गई डिलीवरी, मां और नवजात की मौत के बाद अस्पताल सील

short by पल्लवी श्रीवास्तव / on Friday, 3 April, 2026
अयोध्या (यूपी) में एक निजी अस्पताल में 'अप्रशिक्षित स्टाफ' द्वारा डिलीवरी कराए जाने के दौरान महिला (32) और उसके नवजात शिशु की मौत हो गई है। परिजनों का आरोप है कि अस्पताल में कोई डॉक्टर नहीं था और फोन पर निर्देश देकर डिलीवरी करवाई गई। घटना के बाद स्वास्थ्य विभाग ने कार्रवाई करते हुए अस्पताल को सील कर दिया है।