यूपी में 11 DM समेत 33 IAS अफसरों का हुआ ट्रांसफर, सीएम योगी को मिला नया सचिव
उत्तर प्रदेश में सोमवार रात 33 आईएएस अफसरों समेत 11 ज़िलाधिकारियों का तबादला हुआ। वाराणसी के कमिश्नर कौशल राज शर्मा को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का सचिव बनाया गया है। वहीं, आईएएस एस. राजलिंगम को वाराणसी का नया कमिश्नर व सत्येंद्र कुमार को डीएम बनाया गया है। हापुड़, आज़मगढ़, बरेली, अंबेडकरनगर, गाज़ीपुर, झांसी व भदोही के डीएम भी बदले गए हैं।
read more at हिन्दुस्तान


