Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

यूपी में 16 घंटे तक मोबाइल टावर पर चढ़ा रहा युवक, बोला- पानी बरसेगा तभी नीचे उतरूंगा

short by अक्षत मित्तल / on Wednesday, 3 July, 2024
उत्तर प्रदेश के झांसी ज़िले में एक युवक के 16 घंटे तक मोबाइल टावर पर चढ़े रहने का मामला सामने आया है। टावर पर चढ़ने के बाद युवक ने कहा कि वह तभी टावर से नीचे उतरेगा जब पानी बरसेगा। पुलिस और परिवार के बहुत समझाने के बाद युवक बुधवार तड़के माना और मोबाइल टावर से नीचे उतरा।