यूपी में 17 आईपीएस अधिकारियों का हुआ तबादला, कई ज़िलों के बदले गए एसपी
उत्तर प्रदेश में कई ज़िलों के एसपी समेत 17 आईपीएस अधिकारियों का तबादला कर दिया गया है। राजेश एस को शाहजहांपुर का एसपी, सुधा सिंह को झांसी का एसएसपी, यशवीर सिंह को रायबरेली का एसपी, अशोक कुमार मीना को सोनभद्र का एसपी, दीपक भूकर को उन्नाव का एसपी और कृष्ण कुमार को सम्भल का एसपी नियुक्त किया गया है।
read more at ABP न्यूज़


