यूपी में 5 IPS अधिकारियों का हुआ तबादला, एमके बशाल बने DG होमगार्ड
यूपी में 5 आईपीएस अधिकारियों का तबादला किया गया है। 1990 बैच के एमके बशाल को पुलिस महानिदेशक (डीजी) होमगार्ड जबकि जय नारायण सिंह को पावर कॉर्पोरेशन का अपर पुलिस महानिदेशक बनाया गया है। प्रशांत कुमार को अपर पुलिस महानिदेशक (प्रशासन) व अपर पुलिस महानिदेशक (पुलिस मुख्यालय) और उपेंद्र कुमार अग्रवाल को पुलिस महानिरीक्षक (अभिसूचना, लखनऊ) की कमान मिली है।
read more at हिन्दुस्तान


