यूपी में 6 साल की बच्ची ने स्कूल में निगल लिया ब्रेसलेट में लगा मोती, हुई मौत
बदायूं (यूपी) में 6-वर्षीय बच्ची ने स्कूल में खेल-खेल में कथित तौर पर ब्रेसलेट में लगा मोती निगल लिया जिसके बाद उसकी मौत हो गई। स्कूल प्रशासन बच्ची को अस्पताल ले गया था लेकिन उसे बचाया नहीं जा सका। बच्ची के परिजन ने स्कूल प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है।
read more at इंडिया टीवी


