यूपी में 8 वर्षीय बच्चे को स्कूल में बंद करने के मामले में हुई कार्रवाई, 3 निलंबित
कुशीनगर (उत्तर प्रदेश) में प्राथमिक विद्यालय हफुआं में अध्यापकों की लापरवाही के चलते स्कूल में 18 घंटे तक बंद रहे 8 वर्षीय छात्र के मामले में बीएसए ने 3 शिक्षकों को निलंबित कर दिया व एक शिक्षामित्र का वेतन रोक दिया है। छुट्टी के समय छात्र क्लास में सो गया था और स्टाफ स्कूल में ताला जड़कर चला गया था।
read more at ABP न्यूज़


