यूपी में ADG व DIG ने सादे कपड़ों में छापा मारकर पुलिसकर्मियों को वसूली करते पकड़ा
बलिया (उत्तर प्रदेश) में बुधवार रात एडीजी (वाराणसी ज़ोन) पीयूष मोर्डिया और डीआईजी वैभव कृष्ण ने भरौली चौराहे पर सादे कपड़ों में छापेमारी कर 2 पुलिसकर्मियों को वाहनों से वसूली करते हुए पकड़ा। मौके से 2 पुलिसकर्मियों और 17 दलालों को गिरफ्तार किया गया। डीआईजी ने बताया कि पूरी कोरंटाडीह चौकी व नरही थानाध्यक्ष को सस्पेंड किया गया है।
read more at हिन्दुस्तान


