यूपी में BJP विधायक के 70 वर्षीय चचेरे भाई की दबंगों ने लाठी-डंडों से पीट-पीटकर की हत्या
पीलीभीत (यूपी) में शनिवार शाम कुछ दबंगों ने बीजेपी विधायक बाबूराम पासवान के चचेरे भाई फूलचंद (70) की कथित तौर पर लाठी-डंडों से पीट-पीटकर हत्या कर दी। बकौल रिपोर्ट्स, आरोपी घर में घुसकर फूलचंद की नाबालिग पोती को खींचकर ले जा रहे थे जिसका उन्होंने विरोध किया था। पुलिस के अनुसार, 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।
read more at हिन्दुस्तान


