Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

यूपी में अब मिलेगी स्मार्ट कार्ड आरसी, एक ही कार्ड में होंगी वाहन से जुड़ी सभी जानकारियां

short by खुशी / on Wednesday, 12 March 2025
उत्तर प्रदेश में अब नई गाड़ी लेने पर उनके रजिस्ट्रेशन प्रमाण-पत्र (आरसी) की पुस्तिका अब चिप युक्त स्मार्ट कार्ड के रूप में मिलेगी। परिवहन मंत्री दया शंकर सिंह ने बताया कि इस स्मार्ट कार्ड में 2 भागों में वाहन व उसके मालिक से जुड़ी सभी ज़रूरी जानकारियां होंगी। उन्होंने बताया कि इसमें डेटा माइक्रो चिप के माध्यम से सुरक्षित रहेगा।