Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

यूपी में अब हुए 76 ज़िले, प्रयागराज का 'महाकुंभ मेला' नया जनपद घोषित

short by अनुज श्रीवास्तव / on Monday, 2 December, 2024
यूपी सरकार ने प्रयागराज के 'महाकुंभ मेला' को नया ज़िला घोषित किया है। महाकुंभ-2025 के आयोजन को सुचारू रूप से प्रबंधित करने और प्रशासनिक कार्यों को बेहतर तरीके से संचालित करने के लिए यह कदम उठाया गया। इसके साथ ही प्रदेश के ज़िलों की संख्या अब 76 हो गई। दरअसल, महाकुंभ के वक्त नए जनपद का एलान किया जाता है।