यूपी में अवैध पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट से ढही इमारत, उछलकर 20 फीट दूर जाकर गिरे कर्मचारी
उन्नाव (उत्तर प्रदेश) में गुरुवार सुबह एक अवैध पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट से दो मंज़िला इमारत पूरी तरह ढह गई। रिपोर्ट्स के मुताबिक, फैक्ट्री में काम करने वाले 2 कर्मचारी उछलकर 20 फीट दूर जाकर गिरे जबकि कई लोग मलबे में दब गए। 2 घंटे के रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद मलबे में दबे सभी लोगों को बाहर निकाला जा सका।
read more at हिन्दुस्तान


