यूपी में अश्लील हरकतें कर रहे बाइक सवार को युवती ने चप्पलों से पीटा, वायरल हुआ वीडियो
रायबरेली (यूपी) में बीते दिनों एक मज़ार के पास कथित तौर पर छेड़छाड़ करने पर एक युवती ने एक शख्स की चप्पलों से पिटाई कर दी जिसका वीडियो वायरल हो रहा है। बकौल युवती, बाइक सवार शख्स ने उसके साथ अश्लील हरकतें की। वहीं, पुलिस ने वायरल वीडियो पर संज्ञान लेते हुए मामले की जांच कराने की बात कही है।
read more at हिन्दुस्तान


