Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

यूपी में आउटसोर्स कर्मचारियों की भर्ती के लिए बनी 4 श्रेणी, मिलेगा ₹40,000 तक मानदेय

short by श्वेता भारती / on Saturday, 20 September 2025
उत्तर प्रदेश सरकार ने विभिन्न विभागों में आउटसोर्स कर्मचारियों की भर्ती के लिए 'उत्तर प्रदेश आउटसोर्स सेवा निगम' के गठन का आदेश जारी कर दिया है। सरकार ने भर्तियों के लिए चार श्रेणियां बनाई हैं और कर्मचारियों को ₹20,000 से ₹40,000 तक मानदेय दिया जाएगा। कर्मचारियों को कर्मचारी भविष्य निधि और कर्मचारी राज्य बीमा की भी सुविधा दी जाएगी।