Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

यूपी में एक यूज़र आईडी से कई राज्यों के लिए जन्म प्रमाण-पत्र किए गए जारी; जांच शुरू

short by शिव / on Wednesday, 14 August, 2024
हाथरस (यूपी) के सिंचावली सानी गांव में एक यूज़र आईडी से 19 महीने में 814 जन्म प्रमाण-पत्र जारी किए जाने का मामला सामने आया है। बकौल अधिकारी, यूपी में 780, झारखंड में 13, बिहार में 12, मध्य प्रदेश व हरियाणा में 4-4 और कर्नाटक में 1 प्रमाण-पत्र जारी किया गया है। प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
read more at PTI