Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

यूपी में एफडी के नाम पर 20 लोगों से हुआ ₹50 लाख का फर्ज़ीवाड़ा

short by शुभम श्रीवास्तव / on Wednesday, 14 January, 2026
लखनऊ (यूपी) में बैंक ऑफ बड़ौदा की शाखा में तैनात बैंक मित्र पर 20 लोगों से करीब ₹50-लाख की ठगी का आरोप है। फर्ज़ीवाड़े का खुलासा तब हुआ जब एक ग्राहक रकम निकालने बैंक पहुंचा जिसके बाद अन्य पीड़ित भी सामने आए। हंगामे के बीच आरोपी ने पैसे लौटाने का आश्वासन दिया। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच कर रही है।