यूपी में एमएलसी की एक सीट पर होने वाले उप-चुनाव के लिए बीजेपी ने घोषित किया उम्मीदवार
उत्तर प्रदेश में विधान परिषद सदस्य (एमएलसी) की एक सीट पर होने वाले उप-चुनाव के लिए बीजेपी ने बहोरन लाल मौर्य को अपना उम्मीदवार घोषित कर दिया है। भोजीपुरा विधानसभा क्षेत्र से मौर्य 2 बार विधायक रह चुके हैं। गौरतलब है कि सपा से विधान परिषद सदस्य निर्वाचित हुए स्वामी प्रसाद मौर्य के इस्तीफे से यह सीट खाली हुई थी।
read more at इंडिया टीवी


