यूपी में ऑटो की छत पर लटके अजगर का वीडियो आया सामने, यात्रियों ने ऑटो से लगाई छलांग
महराजगंज (उत्तर प्रदेश) का एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है जिसमें ऑटोरिक्शा की छत पर एक अजगर लटकता हुआ नज़र आ रहा है। ऑटोरिक्शा में अजगर दिखने के बाद यात्री चीखते-चिल्लाते ऑटो से बाहर कूद गए। स्थानीय लोगों की सूचना पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और अजगर का रेस्क्यू कर उसे सुरक्षित स्थान पर छोड़ा।
read more at Public


