यूपी में ऑटो रिक्शा, ई-रिक्शा व ओला-उबर चालकों को गाड़ी पर लिखना होगा अपना नाम व नंबर
रिपोर्ट्स के मुताबिक, उत्तर प्रदेश में ऑटो रिक्शा, ई-रिक्शा, टैक्सी और ओला-उबर चालकों को गाड़ी पर स्पष्ट रूप से अपना नाम व मोबाइल नंबर लिखना होगा। राज्य महिला आयोग ने परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह को पत्र लिखकर इस व्यवस्था को सख्ती से लागू करने की मांग की थी। बकौल आयोग, यह कदम महिलाओं की सुरक्षा के दृष्टिकोण से ज़रूरी है।
read more at ABP न्यूज़


