यूपी में कानून-व्यवस्था के खिलाफ प्रदर्शन करने पहुंचे सपा ज़िलाध्यक्ष की कटी जेब
उत्तर प्रदेश के मेरठ में बुधवार को कानून-व्यवस्था के मुद्दे पर ज़िला कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन करने पहुंचे सपा के ज़िलाध्यक्ष विपिन चौधरी और कुछ अन्य पार्टी नेताओं की जेब कट गई। विपिन चौधरी ने बताया कि उनकी जेब में ₹20,000 और कुछ ज़रूरी कागज़ात थे। उन्होंने चोरों से उनके कागज़ात लौटाने की अपील की है।
read more at हिन्दुस्तान


