यूपी में किराना स्टोर में घुसे चोरों का डांस करते हुए वीडियो आया सामने, भरपेट खाए काजू-बादाम
उत्तर प्रदेश के संभल में बीते दिनों एक किराना स्टोर में घुसे 2 नकाबपोश चोरों ने करीब ₹90,000 का सामान व ₹60,000 की नकदी चुरा ली। स्टोर के सीसीटीवी फुटेज में चोर करीब 45 मिनट तक सामान चुराने के बाद डांस करते हुए नज़र आए। बकौल रिपोर्ट्स, चोरों ने किराना स्टोर से भरपेट काजू व बादाम भी खाए।
read more at हिन्दुस्तान


