UP में कृषि छात्रों को सरकार का तोहफा, सीटें हुईं दोगुनी; हर साल मिलेंगे ₹60,000
यूपी सरकार ने मुख्यमंत्री कृषक छात्रवृत्ति योजना का विस्तार किया है। अब छात्रवृत्ति की सीटें 1,410 से बढ़ाकर 2,820 और वार्षिक राशि ₹36,000 से बढ़ाकर ₹60,000 कर दी गई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, 2017-18 से अब तक 6,454 विद्यार्थियों को ₹22.90 करोड़ मिल चुके हैं। किसान व खेतिहर मज़दूर परिवारों के मेधावी छात्रों को इसका लाभ मिलेगा।
read more at Livehindustan


