Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

यूपी में कल किन ज़िलों में हो सकती है भारी बारिश?

short by अक्षत मित्तल / on Wednesday, 24 July, 2024
मौसम विभाग ने बताया है कि उत्तर प्रदेश में गुरुवार को 12 ज़िलों में भारी बारिश होने की संभावना है। इन ज़िलों में गाज़ियाबाद, गौतमबुद्ध नगर, बुलंदशहर, झांसी, महोबा, ललितपुर, बांदा, चित्रकूट, कौशाम्बी, प्रयागराज, मिर्ज़ापुर और सोनभद्र शामिल हैं। इसके अलावा मौसम विभाग ने कई ज़िलों में बादलों की गड़गड़ाहट के साथ आकाशीय बिजली गिरने की आशंका जताई है।
read more at IMD