यूपी में कल रहेगी छुट्टी, योगी सरकार ने रविदास जयंती पर घोषित किया सार्वजनिक अवकाश
यूपी में संत रविदास जयंती के अवसर पर 12 फरवरी (बुधवार) को सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है। योगी आदित्यनाथ की सरकार ने इस संबंध में आदेश जारी किया है। गौरतलब है, यूपी में इससे पहले संत रविदास जयंती पर रीस्ट्रिक्टेड अवकाश होता था। नए आदेश के बाद राज्य में बुधवार को स्कूल-कॉलेज और सभी सरकारी कार्यालय भी बंद रहेंगे।
read more at हिन्दुस्तान


