यूपी में बाग में खेल रहे 6 साल के बच्चे को कुत्तों ने नोच-नोचकर मार डाला
संभल (यूपी) में मंगलवार को कुत्तों के झुंड ने बाग में खेल रहे एक 6-साल के बच्चे को नोंच-नोंचकर मार डाला। बच्चे की चीख सुनकर आसपास के ग्रामीणों ने उसे कुत्तों के चंगुल से छुड़ाया और लहूलुहान हालत में अस्पताल लेकर पहुंचे लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। ग्रामीणों ने आवारा कुत्तों को पकड़ने की मांग की है।
read more at हिन्दुस्तान


