यूपी में गुल्लक से चोरी रुपए की शिकायत लेकर DM के पास पहुंची बच्चियां; अधिकारी ने लौटाई मुस्कान
कानपुर (यूपी) कलेक्ट्रेट में बीते दिनों आयोजित जनता दर्शन कार्यक्रम में 2 बच्चियां शिकायत लेकर पहुंचीं। बच्चियों ने बताया कि उन्होंने स्कूल बैग/ज़रूरी सामान खरीदने के लिए गुल्लक में रुपए जमा किए थे जिसे तोड़कर किसी ने रुपए चुरा लिए। इसपर ज़िलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने उन्हें 2 नए गुल्लक और स्कूल बैग दिलवाए और उनके गुल्लक में ₹1000-1000 डाले।
read more at हिन्दुस्तान


