Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

यूपी में गर्लफ्रेंड की ब्लैकमेलिंग से तंग आकर सिपाही ने की आत्महत्या

short by वेद प्रकाश शर्मा / on Wednesday, 17 July, 2024
गाज़ियाबाद (उत्तर प्रदेश) में ईवीएम स्टोर की सुरक्षा में तैनात पम्मी नामक सिपाही ने मंगलवार रात सरकारी बंदूक से गोली मारकर आत्महत्या कर ली। 3 मिनट के वीडियो में सिपाही ने कहा था कि गर्लफ्रेंड झूठे केस में फंसाने की धमकी देकर उसे ब्लैकमेल कर रही है। पुलिस ने सिपाही की गर्लफ्रेंड व 2 अन्य पर एफआईआर दर्ज की है।