यूपी में घर में घुसकर युवक ने की रेप करने की कोशिश, विरोध करने पर की किशोरी की हत्या
कानपुर देहात (उत्तर प्रदेश) में रविवार को एक शख्स ने कथित तौर पर घर में घुसकर एक नाबालिग लड़की के साथ रेप करने की कोशिश की और विरोध करने पर उसकी हत्या कर दी। बकौल रिपोर्ट्स, आरोपी का लड़की के घर आना-जाना था और वह उस पर गंदी नीयत रखता था। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है।
read more at हिन्दुस्तान


