Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

यूपी में चेकिंग कर रहे अफसर से जबरन ट्रक छुड़ाकर ले गया खनन माफिया, कुचलवाने का किया प्रयास

short by अनुज श्रीवास्तव / on Sunday, 4 August, 2024
जालौन (उत्तर प्रदेश) में बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे पर चेकिंग कर रहे एआरटीओ राजेश कुमार से खनन माफिया अपना ट्रक जबरन छुड़ाकर ले गया। सामने आए एक वीडियो में वह वाहन चालक से एआरटीओ को कुचलवाने का प्रयास करता भी नज़र आया। कुमार की शिकायत पर ट्रक मालिक, चालक और 2 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।