यूपी में चिकन लेग पीस को लेकर वर-वधु पक्ष में हुई जमकर मारपीट; दूल्हे ने दिया तलाक
कानपुर (यूपी) में एक शादी समारोह के दौरान खाने में चिकन लेग पीस को लेकर वर-वधु पक्ष में मारपीट हुई जिसके बाद दूल्हे ने गुस्से में दुल्हन को तलाक दे दिया। हालांकि, बाद में दोनों पक्षों में समझौता हो गया और मौलवी ने बाकी रस्में पूरी कराके दुल्हन की विदाई कराई। बकौल पुलिस, किसी ने लिखित शिकायत नहीं दी है।
read more at TV9 भारतवर्ष


