Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

यूपी में चलती ट्रेन में चढ़ने के दौरान गिरा ​दंपति, आरपीएफकर्मी ने चंद सेकेंड में बचाई जान

short by तृप्ति भण्डारी / on Friday, 13 September, 2024
प्रयागराज (यूपी) में गुरुवार को एक आरपीएफ हेड कॉन्स्टेबल की मुस्तैदी से एक दंपति ट्रेन की चपेट में आने से बाल-बाल बच गया। प्रयागराज जंक्शन स्टेशन पर पति-पत्नी चलती हुई कालिंदी एक्सप्रेस में चढ़ने के दौरान गिर पड़े और प्लैटफॉर्म और ट्रेन के बीच घिसटते चले गए। वहां मौजूद आरपीएफकर्मी ​और लोगों ने दोनों को चंद सेकेंड में बचा लिया।