यूपी में छेड़छाड़ करने पर लड़की ने बीच सड़क पर मनचले को पीटा, CCTV फुटेज आया सामने
बुलंदशहर (उत्तर प्रदेश) में छेड़छाड़ करने पर एक लड़की द्वारा बीच सड़क पर एक मनचले युवक को पीटे जाने का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। रिपोर्ट के मुताबिक, सोमवार को स्कूल से घर लौट रही छात्रा के साथ 2 युवकों ने छेड़छाड़ की थी। पुलिस ने बताया कि मामले में केस दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।
read more at इंडिया टीवी


