यूपी में छठ मनाने जा रहे यात्रियों से भरी बस पलटी, 27+ घायल; 56 सीटर पर सवार थे 200 यात्री
कुशीनगर (उत्तर प्रदेश) में गुरुवार तड़के छठ पूजा मनाने जा रहे यात्रियों से भरी एक तेज़ रफ्तार बस ओवरटेक के दौरान अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा कर पलट गई। 56 सीटर बस जयपुर (राजस्थान) से मधुबनी (बिहार) जा रही थी और बस में करीब 200 यात्री सवार थे। रिपोर्ट्स के अनुसार, हादसे में 27 से ज़्यादा लोग घायल हो गए।
read more at हिन्दुस्तान


