यूपी में ज़िंदा सांप जैकेट में भर अस्पताल पहुंचा शख्स, डॉक्टर से बोला- इसी ने काटा है, इलाज करो
मथुरा (यूपी) में एक ई-रिक्शा चालक को सांप ने काट लिया जिसके बाद वह उसे जैकेट में भरकर ज़िला अस्पताल पहुंच गया जिसका वीडियो ऑनलाइन वायरल हुआ है। डॉक्टरों ने इलाज से पहले सांप छोड़ने को कहा तो उसने इसका विरोध किया। हालांकि, पुलिस के समझाने पर उसने सांप को डिब्बे में बंद किया। फिलहाल शख्स की हालत स्थिर है।
read more at हिन्दुस्तान


