Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

यूपी में टीचर ने 5वीं कक्षा की छात्रा की चोटी पकड़कर खींची व मारी लात, हुआ निलंबित

short by प्रियंका वर्मा / on Sunday, 18 August, 2024
बलिया (यूपी) में सरकारी प्राथमिक विद्यालय में 5वीं कक्षा की एक छात्रा की चोटी पकड़कर खींचने और उसे लात मारने के आरोप में शिक्षक को निलंबित किया गया है। ज़िला बेसिक शिक्षा अधिकारी मनीष सिंह के अनुसार, पीड़िता और अन्य छात्र-छात्राओं से पूछताछ में आरोप सही पाए गए। बकौल सिंह, शिक्षक के कृत्य से विभाग की छवि धूमिल हुई है।
read more at भाषा