यूपी में टूटी चप्पल न बदलने पर शोरूम मैनेजर के खिलाफ गैर-ज़मानती वारंट हुआ जारी
सीतापुर (यूपी) में टूटी चप्पल वापस न करने और उपभोक्ता फोरम के आदेश का पालन न करना एक शोरूम के प्रबंधक को भारी पड़ गया। शोरूम प्रबंधक के खिलाफ गैर-ज़मानती वॉरंट जारी हो गया है। पीड़ित ने मई-2022 में ₹1700 की चप्पल खरीदी थी जिसपर 6-महीने की वॉरंटी थी। एक महीने में चप्पल टूटने पर शिकायतकर्ता फोरम चला गया था।
read more at इंडिया टीवी


