यूपी में ट्रेनिंग प्लेन लैंडिग के दौरान दीवार से टकराकर हुआ क्रैश, बाल-बाल बचा पायलट
अलीगढ़ (यूपी) के धनीपुर मिनी एयरपोर्ट पर शनिवार को एक ट्रेनिंग प्लेन लैंडिंग के दौरान दीवार से टकराकर क्रैश हो गया। रिपोर्ट्स के मुताबिक, प्लेन में सिर्फ पायलट मौजूद था और वह बाल-बाल बच गया। स्थानीय पुलिस और एयरपोर्ट प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर घटना की जांच शुरू कर दी है। बकौल रिपोर्ट्स, पायलट को मामूली चोटें आई हैं।
read more at लेटेस्टली


