यूपी में ट्रेन में सांप दिखाकर यात्रियों से वसूली करता दिखा शख्स; वीडियो आया सामने
झांसी (यूपी) रेल मंडल में बरौनी-अहमदाबाद एक्सप्रेस के जनरल कोच में एक शख्स टोकरी में सांप लेकर यात्रियों से जबरन पैसों की वसूली करता दिखा जिसका वीडियो ऑनलाइन सामने आया है। विरोध करने पर शख्स सांप हाथ में उठा लेता है जिससे यात्रियों में अफरा-तफरी मच जाती है। वीडियो वायरल होने पर रेलवे प्रशासन मामले में जांच कर रहा है।
read more at इंडिया टीवी


