Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

यूपी में ट्रेन में सफर करता दिखा बंदर, यात्री बोले- विंडो सीट पर बैठने की कर रहा था ज़िद

short by अपर्णा / on Tuesday, 15 October, 2024
उत्तर प्रदेश में पीलीभीत-मैलानी रेलखंड पर एक बंदर यात्रियों की तरह ट्रेन में सफर करते हुए देखा गया जिसका वीडियो सामने आया है। एक यात्री व स्वतंत्र पत्रकार ने न्यूज़ 18 को बताया कि बंदर सहयात्रियों से विंडो सीट पर बैठने की ज़िद कर रहा था। बंदर ने रेल यात्रा के दौरान सहयात्रियों के साथ खाना भी खाया।