Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

यूपी में डंपर की टक्कर से सिपाही की हुई मौत, आग लगने से ज़िंदा जली उसकी पुलिसकर्मी पत्नी

short by उमंग शुक्ला / on Tuesday, 13 August, 2024
मुज़फ्फरनगर (यूपी) में मंगलवार सुबह सड़क हादसे में एक सिपाही और उसकी पुलिसकर्मी पत्नी की मौत हो गई। पुलिस के अनुसार, एक डंपर ने बाइक सवार सिपाही को कुचलने के बाद उसकी पत्नी को कई मीटर तक घसीटा और फिर बिजली के खंभे से टकराकर उसमें आग लग गई। वहीं, आग की चपेट में आकर महिला पुलिसकर्मी ज़िंदा जल गई।