यूपी में डबल मर्डर केस में पूर्व MLC कमलेश पाठक समेत 10 को हुई उम्रकैद
औरैया (यूपी) के बहुचर्चित वकील मंजुल चौबे व उनकी टीचर बहन की हत्या के मामले में विशेष एमपी-एमएलए कोर्ट ने सपा के पूर्व एमएलसी कमलेश पाठक, उनके 2 सगे भाइयों समेत 10 दोषियों को उम्रकैद की सज़ा सुनाई है। जनवरी 2020 में ज़मीन को लेकर विवाद में चौबे व उनकी बहन की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।
read more at हिन्दुस्तान


