यूपी में ढाबे पर खाना खाते समय कुर्सी पर लुढ़ककर शख्स की हुई मौत, कैमरे में कैद हुई घटना
आगरा (यूपी) में शनिवार शाम ढाबे पर खाना खाते समय 50-वर्षीय शख्स की अचानक मौत हो गई और यह घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। ढाबा कर्मचारियों ने पुलिस को बताया कि वह आधी रोटी ही खा पाया था और उसका सिर कुर्सी पर एक ओर लुढ़क गया था। डॉक्टरों ने हार्ट अटैक से मौत की आशंका जताई है।
read more at लेटेस्टली


