यूपी में तेंदुए ने 32 वर्षीय महिला पर किया हमला, पति के सामने जबड़े में दबाकर ले भागा
बिजनौर (उत्तर प्रदेश) में रविवार को 32-वर्षीय महिला की तेंदुए के हमले में मौत हो गई। तेंदुआ महिला को उसके पति के सामने ही जबड़े में दबाकर भाग रहा था लेकिन शोर मचाने व डंडा लेकर दौड़ने पर वह महिला को छोड़कर भाग गया। घटना के बाद परिजन व ग्रामीणों ने महिला का शव डीएफओ कार्यालय पर रखकर हंगामा किया।
read more at News18 हिंदी


