यूपी में तेज़ रफ्तार ट्रैक्टर ने बाइक सवार दारोगा को कुचला, हुई मौत
महराजगंज (उत्तर प्रदेश) में मंगलवार को एक तेज़ रफ्तार ट्रैक्टर ने बाइक पर सवार सुरेश प्रसाद गौड़ नामक 59 वर्षीय दारोगा को कुचल दिया जिससे उनकी मौत हो गई। एएसपी आतिश कुमार सिंह ने बताया कि वह अधीक्षक कार्यालय में तैनात थे और देवरिया ज़िले के रहने वाले थे। बकौल एएसपी, हादसे के बाद चालक ट्रैक्टर लेकर फरार हो गया।
read more at inshorts.com


